Home होम दोस्ती, करियर, प्यार फिर शादी करने वाले आईएएस ‘राजा’ को जनता भी...

दोस्ती, करियर, प्यार फिर शादी करने वाले आईएएस ‘राजा’ को जनता भी कहती है ‘आई लव यू’

आईएएस डॉ. राजा गणपति आर अपनी पत्नी आईएएस जे रीभा के साथ।

वैलेंटाइन डे 2024 स्पेशल स्टोरी: सच्चे प्यार को चुनना और करियर पर भी ध्यान देना आसान नहीं होता है। हिन्दी यूपी आपके लिए लाया है ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी आईएएस डॉ. राजा गणपति आर और आईएएस जे रीभा की। यह दंपती आज के युवाओं के लिए आदर्श हैं। वहीं राजा गणपति आर की कार्यप्रणाली की जनता भी दीवानी है।

आईएएस डॉ. राजा गणपति आर अपनी पत्नी आईएएस जे रीभा के साथ।

प्रयागराज। वर्ष 2015 बैच के आईएएस डॉ. राजा गणपति आर और आईएएस जे रीभा की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। वह दोनों पहले अच्छे दोस्त थे। दोनों लोगों को अपने करियर की चिंता भी थी। यही कारण था कि राजा गणपति अपने दोस्त जे रीभा से प्यार का इजहार नहीं कर रहे थे। राजा गणपति ने लक्ष्य हासिल करने के बाद प्यार का इजहार किया। फिर अपने रिश्ते को पति-पत्नी का नाम दिया। आज शादी के आठ साल हो गए हैं।

आईएएस राजा गणपति ने पहले दिया था शादी का प्रस्ताव
आईएएस राजा गणपति ने जब शादी का प्रस्ताव दिया तो जे रीभा ने तुरंत हां कर दी। चेन्नई के रहने वालीं जे रीभा ने पूरी बात अपने परिवार को बताई। जब परिवार की स्वीकृति हुई तो फिर दोनों लोग शादी के बंधन में बंध गए। राजा गणपति आर ने हिन्दी यूपी से बातचीत के दौरान बताया कि हर काम का एक समय है। सच्चा प्यार है तो वह इंतजार कर लेगा लेकिन समय की कीमत नहीं पहचानी तो वह पीछे छूट जाएगा। उनका मानना है कि युवाओं को प्रेम का सही अर्थ समझना चाहिए।

आईएएस डॉ. राजा गणपति आर अपनी पत्नी आईएएस जे रीभा के साथ।

राजा गणपति आर से प्रयागराज की जनता ने कहा था आई लव यू
प्रयागराज के करछना तहसील में बतौर एसडीएम तैनात रहे आईएएस राजा गणपति आर की प्रेम कहानी जितनी दिलचस्प है, उससे कहीं ज्यादा उनके प्रति जनता की दीवानगी भी चर्चाओं में रही। उनका स्थानांतरण रोकने के लिए प्रयागराज मिर्जापुर और कोहड़ार घाट हाईवे को हजारों लोगों ने जाम कर दिया था। बच्चे, युवा, बुजुर्ग, वकील, नेता समेत ऐसा कोई नहीं था, जो उस दिन रोया न हो। लखनऊ तक घंटी बजी, आधी रात को उनका स्थानांतरण रोक दिया गया। सारी रात उनके आवास के सामने हजारों लोग बैठे रहे। जब जनता को विश्वास दिलाया गया कि राजा गणपति आर का स्थानांतरण रोक दिया गया तब जाकर लोग घरों को लौटे।

आईएएस डॉ. राजा गणपति आर अपनी पत्नी आईएएस जे रीभा के साथ।

राजा गणपति आर ने बताया था कैसे करते हैं काम
करछना तहसील में तैनात रहे आईएएस राजा गणपति आर ने पूरे क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया था। खनन माफिया, नकल माफिया, भूमाफिया पूरी तरह से करछना से गायब हो गए थे। सरकारी कार्यालय, स्कूल समय से खुलते थे। वह स्कूली बच्चों के साथ प्रतिदिन खेलते थे। तालाब सुंदरीकरण अभियान से पूरे यूपी में उनकी ख्याति फैली थी।

आईएएस डॉ. राजा गणपति आर अपनी पत्नी आईएएस जे रीभा के साथ।

पति और पत्नी की लखनऊ में है तैनाती
आईएएस राजा गणपति आर की वर्तमान समय में निदेशक, प्रशासन शिक्षा और स्वास्थ्य के पद पर हैं। वहीं उनकी पत्नी निदेशक अल्पसंख्यक लखनऊ हैं। इसके पहले राजा गणपति आर प्रयागराज, इटावा समेत कई जिलों रह चुके हैं। दोनों अधिकारियों की तुलना ईमानदार अधिकारियों में की जाती है।