Home जिला प्रयागराज पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद प्रयागराज में बढ़ेगी ठिठुरन, ऐसा रहेगा मौसम

पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद प्रयागराज में बढ़ेगी ठिठुरन, ऐसा रहेगा मौसम

प्रयागराज में शुक्रवार से मौसम में गलन बढ़ गई है। साथ ही कोहरा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

प्रयागराज। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद शुक्रवार से प्रयागराज में ठंडक महसूस की जा रही है। दो दिन पहले हुई बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया है । जिससे ठिठुरन का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक ठंड में वृद्धि होगी और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बढ़ सकता है कोहरे का कहर
शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 70 रहा, जिसके कारण बादल छाए रहे हैं और कोहरा बढ़ सकता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जलवायु एवं समुद्र अध्ययन केंद्र के प्रमुख प्रो. सुनीत द्विवेदी ने बताया कि अभी कोहरे का ज्यादा प्रकोप नहीं है लेकिन तापमान में गिरावट के साथ कोहरा बढ़ सकता है। वहीं कोहरे को लेकर लोग हादसे की भी आशंका जता रहे हैं।

प्रयागराज में बारिश, अरब सागर से आई नम हवाओं के प्रभाव से हुई है और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब दिखाई देने लगा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी के अनुसार हिमाचल में तेज बर्फबारी हुई है, जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है। जब ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ेंगी, तो प्रयागराज में तापमान में गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को इसका असर दिखा गया, जब अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि शनिवार को धुंध छाई रहेगी और समय के अधिकांश में आसमान साफ रहेगा।